1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 84,000 अंकों के करीब, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार- इन शेयरों में दिखा जोरदार उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स 84,000 अंकों के करीब, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार- इन शेयरों में दिखा जोरदार उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 03, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 03:53 pm IST

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,127.00 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी भी एक समय 25,803.10 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, mahindra and mahindra, tata motors, t- India TV Hindi
आज कारोबार के दौरान 84,127.00 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था सेंसेक्स Image Source : PTI

Share Market Closing 3 November, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले दिन बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 39.78 अंकों (0.05%) की बढ़त लेकर 83,978.49 अंकों पर बंद हुआ। उधर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 41.25 अंकों (0.16 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 25,763.35 अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 84,127.00 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी भी एक समय 25,803.10 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। बताते चलें कि आज कई शेयरों में आखिर में जाकर अचानक बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से शुरुआती बढ़त डूब गई।

सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 18 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टाटा मोटर्स, एटरनल समेत इन शेयरों में तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर 1.69 प्रतिशत, एटरनल 1.48 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.41 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.93 प्रतिशत, सन फार्मा 0.79 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, ट्रेंट 0.38 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.18 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.10 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.05 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.04 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज आईटीसी के शेयर 1.50 प्रतिशत, टीसीएस 1.36 प्रतिशत, एलएंडटी 1.27 प्रतिशत, बीईएल 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.42 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.27 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.23 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.21 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.14 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा