1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 144 और निफ्टी 34 अंकों की बढ़त लेकर बंद, इन शेयरों में शानदार तेजी

सेंसेक्स 144 और निफ्टी 34 अंकों की बढ़त लेकर बंद, इन शेयरों में शानदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 30, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 03:56 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 33.95 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 24,855.05 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, l&t, sunpharma, ntpc, maruti suzuki, - India TV Hindi
बुधवार को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 30 July, 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। बुधवार को बाजार हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंकों (0.18%) की बढ़त के साथ 81,481.86 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 33.95 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 24,855.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स 446.93 अंकों की बढ़त के साथ 81,337.95 अंकों पर और निफ्टी 140.20 अंकों की तेजी के साथ 24,821.10 अंकों पर बंद हुआ था।

एलएंडटी के शेयरों में जबरदस्त तेजी जारी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा 4.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बताते चलें कि एलएंडटी के शेयर कल भी 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए थे। वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 3.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सनफार्मा, एनटीपीसी समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज सनफार्मा के शेयरों में 1.41 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.19 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.87 प्रतिशत, ट्रेंट 0.83 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.63 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.56 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.42 प्रतिशत, एसबीआई 0.37 प्रतिशत, इंफोसिस 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.16 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयरों में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

पावरग्रिड, एटरनल, बजाज फिनसर्व के शेयरों ने लाल निशान में बंद किया कारोबार

जबकि, बुधवार को पावरग्रिड के शेयर 1.38 प्रतिशत, एटरनल 0.93 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.50 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.31 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.22 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.19 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत, टीसीएस 0.10 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.10 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा