1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 553 और निफ्टी में 135 अंकों की बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 553 और निफ्टी में 135 अंकों की बड़ी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 31, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 04:15 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 553.12 अंकों की गिरावट के साथ 79,389.06 अंकों पर और निफ्टी 50 135.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,205.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को भी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे और आज गिरावट के साथ ही शुरुआत भी की थी।

553.12 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स- India TV Hindi
553.12 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स Image Source : REUTERS

Share Market Closing 31th October, 2024: दीपावली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को आईटी सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते शेयर बाजार काफी दबाव में दिखा। आज बीएसई सेंसेक्स 553.12 अंकों की गिरावट के साथ 79,389.06 अंकों पर और निफ्टी 50 135.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,205.35 अंकों पर बंद हुआ। 

लाल निशान में खुला था बाजार

बुधवार को भी शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। कल  और आज गिरावट के साथ ही शुरुआत भी की थी। कल बीएसई सेंसेक्स 426.85 अंकों की गिरावट के साथ 79,942.18 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 126.00 अंकों की गिरावट के साथ 24,340.85 अंकों पर बंद हुआ था। जिसके बाद आज दीपावली के मौके पर शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज गिरावट के साथ ही खुले थे।

सेंसेक्स की सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहीं

आज सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और बाकी की बची 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 6.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पावरग्रिड के शेयर 0.86 प्रतिशत, जेएसडब्लू के शेयर 0.76 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर आज बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी-भरकम गिरावट

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.54 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुए। एचसीएल टेक के शेयर 3.89 प्रतिशत, टीसीएस 2.80 प्रतिशत, इंफोसिस 2.48 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.97 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 1.59 पर्सेंट, आईसीआईसीआई बैंक 1.57 पर्सेंट, अडाणी पोर्ट्स 1.45 पर्सेंट, भारती एयरटेल 1.34 पर्सेंट, एक्सिस बैंक 1.20, टाइटन 1.16 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.07 पर्सेंट, बजाज फाइनेंस के शेयर 1.00 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुए।

इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा