1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी तबाही, सेंसेक्स में 941 और निफ्टी में 309 अंकों की भयानक गिरावट

शेयर बाजार में भारी तबाही, सेंसेक्स में 941 और निफ्टी में 309 अंकों की भयानक गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 04, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 04:41 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट- India TV Hindi
निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट Image Source : REUTERS

Share Market Closing 4th November, 2024: मुहूर्त ट्रेडिंग के ठीक अगले दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार में भारी तबाही देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स 941.88 अंकों की भारी गिरावट के साथ 78,782.24 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी 309.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,995.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार नुकसान के साथ लाल निशान में ही खुला था। 1 नवंबर को आयोजित किए गए मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ था। लेकिन उससे पहले यानी 31 अक्टूबर को भी बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों के शेयरों में गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए। आज लाल निशान में खुले बाजार में कारोबार शुरू होते ही गिरावट दिखनी शुरू हो गई और एक समय सेंसेक्स गिरते-गिरते 78,232.60 अंकों पर और निफ्टी 50 गिरकर 23,816.15 अंकों पर आ गया था।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.77 प्रतिशत, सनफार्मा 2.68 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.59 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.44 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.31 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.15 प्रतिशत, पावरग्रिड 2.08 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा में शानदार तेजी

गिरावट के साथ बंद होने वाले अन्य शेयरों में टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं, जिनमें 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.94 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.07 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.29 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा