1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन जारी रही गिरावट, आज इन स्टॉक्स ने कराया निवेशकों का बड़ा नुकसान

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन जारी रही गिरावट, आज इन स्टॉक्स ने कराया निवेशकों का बड़ा नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 07, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Jan 07, 2026 04:12 pm IST

आज की इस गिरावट के बीच, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, icici bank, hindustan unilever, sun p- India TV Hindi
आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में दिखी तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 7 January, 2026: घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंकों (0.12%) की गिरावट के साथ 84,961.14 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 37.95 अंकों (0.14 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,140.75 अंकों पर बंद हुआ। आज की इस गिरावट के बीच, आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को भी बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 376.28 अंकों (0.44%) की गिरावट के साथ 85,063.34 अंकों पर और निफ्टी 71.60 अंकों (0.27 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 26,178.70 अंकों पर बंद हुआ था।

टाटा ग्रुप के इस स्टॉक में जोरदार तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप के टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 3.96 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 2.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की बाकी स्टॉक्स के प्रदर्शन की बात करें तो एचसीएल टेक के शेयर 1.99 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.80 प्रतिशत, इंफोसिस 1.72 प्रतिशत, सन फार्मा 1.27 प्रतिशत, टीसीएस 1.23 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.07 प्रतिशत, एटरनल 0.79 प्रतिशत, एलएंडटी 0.64 प्रतिशत, बीईएल 0.63 प्रतिशत, ट्रेंट 0.30 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने कराया नुकसान

वहीं दूसरी ओर, आज पावरग्रिड के शेयर 1.66 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.34 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.32 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.14 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.04 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.97 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.83 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.56 प्रतिशत, आईटीसी 0.32 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.25 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा