1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान में फ्लैट बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव

हरे निशान में फ्लैट बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 07, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 03:48 pm IST

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty 50, sensex, share market, stock market, hindustan unilever, kotak mahindra bank, asi- India TV Hindi
सोमवार को लाल निशान में खुला था शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 7 July, 2025: हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान बाजार कई बार ऊपर-नीचे होते हुए हरे और लाल निशान में आते-जाते रहे और अंत में हरे निशान में फ्लैट बंद हुए। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 9.61 अंकों (0.01%) की मामूली बढ़त के साथ 83,442.50 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 0.30 अंकों (0.00%) की बढ़त के साथ 25,461.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार ने लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की थी।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेज बढ़त

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 3.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

कोटक, रिलायंस समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की बात करें तो आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.07 प्रतिशत, ट्रेंट 0.94 प्रतिशत, रिलायंस इंजस्ट्रीज 0.90 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.89 प्रतिशत, आईटीसी 0.87 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.71 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.65 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.64 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.50 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.83 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.07 प्रतिशत, एटरनल 1.00 प्रतिशत, इंफोसिस 0.93 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.86 प्रतिशत, एसबीआई 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.53 प्रतिशत, टाइटन 0.50 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.34 प्रतिशत, टीसीएस 0.26 प्रतिशत, एलएंडटी 0.24 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.10 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.10 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा