1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान में फ्लैट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 106 और निफ्टी 35 अंकों की बढ़त के साथ बंद

हरे निशान में फ्लैट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 106 और निफ्टी 35 अंकों की बढ़त के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 07, 2025 03:35 pm IST,  Updated : May 07, 2025 03:58 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 34.80 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 24,414.40 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata motors, bajaj finance, eternal, - India TV Hindi
हरे निशान में फ्लैट बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 7th May, 2025: बुधवार को भारतीय बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 105.71 अंकों (0.13%) की बढ़त के साथ 80,746.78 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 34.80 अंकों (0.14%) की तेजी के साथ 24,414.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंकों (0.19%) की गिरावट के साथ 80,641.07 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 81.55 अंकों (0.33%) के नुकसान के साथ 24,379.60 अंकों पर बंद हुआ था।

टाटा मोटर्स के शेयरों में भारी तेजी

बुधवार को हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 5.20 प्रतिशत की बढ़त और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

बजाज फाइनेंस, एटरनल में भी शानदार तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर 2.02 प्रतिशत, एटरनल 1.63 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.41 प्रतिशत, टाइटन 1.27 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.16 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.06 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.87 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.67 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.46 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.44 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.23 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

सनफार्मा, आईटीसी के शेयरों में गिरावट

जबकि, सनफार्मा के शेयर आज 1.95 प्रतिशत, आईटीसी 1.30 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.77 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.77 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा