1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 270 और निफ्टी 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स चमके

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 270 और निफ्टी 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स चमके

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 08, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 04:02 pm IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 61.20 अंकों (0.24%) की तेजी के साथ 25,522.50 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, kotak mahindra bank, eternal, asian p- India TV Hindi
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 8 July, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई का सेंसेक्स 270.01 अंकों (0.32%) की बढ़त के साथ 83,712.51 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 61.20 अंकों (0.24%) की तेजी के साथ 25,522.50 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की थी। जबकि, सोमवार को बाजार हरे निशान में बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ था।

टाटा ग्रुप के शेयर में भयावह गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एटरनल, एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों में आया उछाल

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 1.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.64 प्रतिशत, बीईएल 1.20 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.94 प्रतिशत, एसबीआई 0.72 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.72 प्रतिशत, इंफोसिस 0.69 प्रतिशत, एलएंडटी 0.68 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.64 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.64 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.63 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.31 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के सभी शेयर

वहीं दूसरी ओर ट्रेंट के शेयर में 1.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.85 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.81 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.72 प्रतिशत, सनफार्मा 0.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, टीसीएस 0.16 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.11 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा