1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 584 और निफ्टी 217 अंकों की बढ़त लेकर बंद

लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 584 और निफ्टी 217 अंकों की बढ़त लेकर बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 08, 2024 03:38 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 03:59 pm IST

हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई निफ्टी 50 भी 217.38 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ।

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 8th October, 2024: शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों तक चला गिरावट का दौर आखिरकार आज थम गया। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 584.81 अंकों की तेजी के साथ 81,634.81 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई निफ्टी 50 भी 217.38 अंकों की तेजी के साथ 25,013.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार में शुरुआत से ही काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। लेकिन अंत में भारतीय बाजार अच्छी बढ़त लेकर बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 के भी 50 में से 36 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

सेंसेक्स के लिए अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.01 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.95 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.83 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.66 प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.59 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.35 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.11 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इनके अलावा इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

टाटा स्टील के शेयर में बड़ी गिरावट

टाटा स्टील के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 2.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। टाइटन 2.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.02 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.75 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.89 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.86 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.54 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, टीसीएस 0.36 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा