1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market ने नए वित्त वर्ष का शानदार स्वागत किया, सेंसेक्स फिर 59 के पार निकला

Share Market ने नए वित्त वर्ष का शानदार स्वागत किया, सेंसेक्स फिर 59 के पार निकला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2022 05:45 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 05:45 pm IST

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एनटीपीसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

stock market - India TV Hindi
stock market  Image Source : FILE

Highlights

  • 708 अंक से अधिक उछलकर बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स
  • 205 अंक चढ़कर 17,670.45 अंक पर बंद हुआ निफ्टी
  • यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले दिन शेयर बाजार की शुरूआत शानदार रही। बीएसई सेंसेक्स 708 अंक से अधिक उछलकर 59,000 के स्तर को फिर से पार निकलकर 59,276.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 828.11 अंक यानी 1.41 प्रतिशत बढ़कर 59,396.62 तक चला गया था। निफ्टी भी 205.70 अंक यानी 1.18 प्रतिशत चढ़कर 17,670.45 अंक पर बंद हुआ। 

इन कंपनियों के शेयर में जोरदार उछाल 

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एनटीपीसी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, डॉ.रेड्डीज, टाइटन और इन्फोसिस नुकसान में रहे। 

वैश्विक हालात सुधरने से लौटी तेजी 

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह सकारात्मक रिटर्न दिये। रूस-यूक्रेन बाचीत में प्रगति के बीच वैश्विक स्तर पर भी इक्विटी बाजार मोटे तौर पर मजबूत रहे। दूसरी तरफ, जिंसों के दाम में कुछ सुधार हुआ। भारत में, बाजार व्यापक स्तर पर लाभ में रहा। ज्यादातर खंडवार सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहे।’’ उन्होंने कहा, इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में सुधार आया और यह आयात पर निर्भर भारत जैसे देशों के लिये सकारात्मक है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

कच्चे तेल में मामूली तेजी 

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 104.94 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 3,088.73 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा