1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Tips: ये हैं वो 5 अहम जानकारी जो Share Market में आपके निवेश पर दिलाएगा बंपर रिटर्न

Stock Market Tips: ये हैं वो 5 अहम जानकारी जो Share Market में आपके निवेश पर दिलाएगा बंपर रिटर्न

 Written By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 18, 2022 02:28 pm IST,  Updated : Jul 18, 2022 02:31 pm IST

Stock Market Tips: Share Market में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। ऐसे में संभव है कि आपने जिस शेयर में निवेश किया है वह टूटकर नीचे आ जाए या तेजी आने पर मुनाफा देने लगे। कभी भी जल्दबाजी में खरीदने या बेचने का फैसला न करें।

Money Tips: Share Market - India TV Hindi
Money Tips: Share Market Image Source : INDIA TV

Money Tips: Share Market को पैसे बनाने का काफी अच्छा रास्ता माना जाता है।  इस चक्कर में बहुत सारे लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते भी हैं और नुकसान करा बैठते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान की सबसे बड़ी वजह होती है कि सही जानकारी का अभाव। जब कभी आप बाजार में निवेश करना शुरू करें तो कुछ बातों का गांठ बांध लें। ये न सिर्फ आपको मार्केट के जोखिम से बचाएगा बल्कि किए निवेश पर अच्छा रिटर्न दिलाने का भी काम करेगा। तो आइए जानते हैं बाजार में पैसे निवेश करने से पहले किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए-

 

1- अपने फाइनेंस का आकलन करें

बाजार में निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि निवेश के लिए आपके पास कितने पैसे हैं। इसके लिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप पर कोई कंज्यूमर डेब्ट तो नहीं है और क्या आपके पास इतने पैसे हैं कि नौकरी चली जाने की स्थिति के लिए आपके पास इमरजेंसी फंड है या नहीं। इन सवालों के जवाब जानने के बाद आप इस बात को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर पाएंगे कि आपके पास बाजार में निवेश करने के लिए कितने पैसे हैं। यानी आप बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश कर पाएंगे। 

2. इस तरह करें सही शेयर का चुनाव 

शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती है। आप थोड़ी-थोड़ी रकम से बाजार में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप नए निवेश हैं तो केवल अच्छी कंपनी के शेयर में ही निवेश करें। कभी भी penny stocks में पैसा लगाने से बचें। कई निवेशकों को लगता है कि पेनी स्टॉक में पैसा लगाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है, लेकिन वो बड़ा नुकसान कर बैठते हैं। जब आप शेयर बाजार अच्छी तरह समझने लगें तो ही जोखिम उठा सकते हैं।

3. जल्‍दबाजी में शेयर को खरीदे या बेचे नहीं 

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। ऐसे में संभव है कि आपने जिस शेयर में निवेश किया है वह टूटकर नीचे आ जाए या तेजी आने पर मुनाफा देने लगे। अगर आप पैसा बनाना चाहते हैं तो कभी भी शेयर को जल्दबाजी में बेचे नहीं। शेयर के दाम बढ़ने से पहले खरीदना और गिरने से पहले तुरंत बेचने का फैसला नुकसान करा सकता है। अधिकांश निवेशक यह मानते हैं कि ट्राइंग टू टाइम इन मार्केट सही स्‍ट्रैटजी नहीं है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि किसी भी स्‍टॉक में सटीक टॉप और बॉटम का अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं है।

4. यह गलती कभी भी न करें 

कभी भी सोशल मीडिया पर दिए गए टिप्स के आधार पर किसी शेयर में निवेश नहीं करें। आप उन कंपनियों के शेयर पर फोकस रहें जिसमें आपने पूरी रिसर्च और भरोसे के साथ निवेश किया है। सुनी-सुनाई बातें अक्सर नुकसान करा देती है। अगर आपने सिर्फ stock के प्रदर्शन को देखकर जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में कहीं इनवेस्ट किया है तो तुरंत अपने निवेश की समीक्षा करें। 

5. हमेशा लंबी अवधि के लिए करें निवेश 

अगर आप निवेशक हैं तो हमेशा किसी शेयर में निवेश लंबी अवधि के लिए करें। यह आपके निवेश पर जोखिम को कम करेगा और मोटा मुनाफा भी देगा। लंबी अविध वाले निवेश ही बाजार में  उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्टॉक मार्केट में से सबसे अधिक लाभ कमाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा