1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 83,000 पार, निफ्टी भी उछला, ये शेयर चमके

बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 83,000 पार, निफ्टी भी उछला, ये शेयर चमके

 Published : Sep 16, 2024 09:59 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 10:05 am IST

पूरी दुनिया के इक्विटी बाजारों की निगाह बुधवार को फेड रिजर्व की ब्याज दरों पर रहेगी। अगर कटौती होती है तो बाजार पर इसका असर दिखना तय है। दरों में 0.25 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

बैंक निफ्टी इंडेक्स 53 अंक बढ़कर 51,990.70 पर खुला। - India TV Hindi
बैंक निफ्टी इंडेक्स 53 अंक बढ़कर 51,990.70 पर खुला। Image Source : FILE

ग्लोबल संकेतों और फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को हर निशान में ओपनिंग की। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 बढ़कर 25,385.55 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 82,992.96 पर खुला। व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 53 अंक बढ़कर 51,990.70 पर खुला। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स 251.12 अंक की तेजी के साथ 83,142.06 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 73.15 अंक की मजबूती के साथ  25,429.65 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

फेड रिजर्व पर सबकी नजरें

पूरी दुनिया के इक्विटी बाजारों की निगाह बुधवार को फेड रिजर्व की ब्याज दरों पर रहेगी, जिसका निकट भविष्य में शेयर बाजार के रुझान पर असर पड़ने की संभावना है। फेड द्वारा चार वर्षों में पहली बार ब्याज दरों में कटौती का पूर्वानुमान है। माना जा रहा है कि दरों में 0.25 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

बैन लिस्ट में कंपनियां और निवेशकों का रुझान

एनएसई ने 16 सितंबर, 2024 को एफएंडओ बैन लिस्ट में आरती इंडस्ट्रीज, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स, ग्रेन्यूल्स, हिंदुस्तान कॉपर और आरबीएल बैंक को शामिल किया है। एनएसई के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 सितंबर 2024 को 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,532.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इन स्टॉक्स में हलचल

कारोबार की शुरुआत होने पर सेंसेक्स में एनटीपीसी, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि एचयूएल, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस में नुकसान रहा। इसके अलावा, सेक्टरों में एफएमसीजी इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि पावर, रियल्टी, बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा