1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: जोश के साथ हरे निशान में खुला निफ्टी और सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखी खरीददारी

Share Market: जोश के साथ हरे निशान में खुला निफ्टी और सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखी खरीददारी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 15, 2024 09:35 am IST,  Updated : Feb 15, 2024 10:01 am IST

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी 21,800 के करीब कारोबार कर रहा है।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : फाइल

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी के साथ खुला। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों में ही तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 172 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 71,995 अंक और निफ्टी 44.90 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 21,884 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 9:30 बजे तक 1593 शेयर तेजी के साथ 324 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 478 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 48,810 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 220 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 16,116 अंक पर कारोबार कर रहा था। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रिल्यटी, मीडिया, इन्फ्रा, पीएसई और सर्विस सेक्टर का इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

एमएंडएम, एनटीपीसी,विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एसबीआई, इन्फोसिस, एचसीएच टेक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, जेएसडब्लू स्टील और पावर ग्रिड गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। कोटक महिंद्रा, नेस्ले, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, सनफार्मा, रिलायंस, आईटीसी, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी और बजाज फाइनेंस लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 

एशियाई बाजारों में तेजी का दौर देखा जा रहा है। टोक्यो, सिंगापुर, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और  जकार्ता के बाजार हरे निशान में काम कर रहे हैं। अमेरिका का डाओ जोन्स बुधवार के बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ था। वहीं, कच्चे तेल लाल निशान में कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा