1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स ने 195 और निफ्टी ने 59 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बड़ी बढ़त के साथ खुले ये शेयर

सेंसेक्स ने 195 और निफ्टी ने 59 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, बड़ी बढ़त के साथ खुले ये शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 14, 2024 09:30 am IST,  Updated : Oct 14, 2024 09:37 am IST

कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ था बाजार- India TV Hindi
पिछले कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ था बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 14th October, 2024: सोमवार को हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स 195.57 अंकों की बढ़त के साथ 81,576.93 अंकों पर खुला और निफ्टी 50 भी 59.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,023.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 230.05 अंकों की गिरावट के साथ 81,381.36 अंकों पर और निफ्टी 34.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,964.25 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार 

आज कारोबार शुरू होने पर सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा था।

बड़ी बढ़त के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जेएसडब्लू स्टील ने आज सबसे ज्यादा 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। इसके अलावा, लार्सन एंड टुब्रो ने 1.51 प्रतिशत, टाटा स्टील ने 1.43 प्रतिशत, इंफोसिस ने 0.84 प्रतिशत, टेक महिंद्रा ने 0.82 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक ने 0.78 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। इनके साथ ही एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, सीटीएस, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में खुले।

इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.23 प्रतिशत, सनफार्मा 0.16 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.14 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.14 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.10 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा