1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 128 और निफ्टी ने 58 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 128 और निफ्टी ने 58 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 15, 2024 09:25 am IST,  Updated : Oct 15, 2024 09:59 am IST

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला था और शानदार बढ़त के साथ बंद भी हुआ था। जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

मंगलवार को बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Opening 15th October, 2024: शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 128.81 अंकों की तेजी के साथ 82,101.86 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 भी 58.35 अंकों की बढ़त लेकर 25,186.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला था और शानदार बढ़त के साथ बंद भी हुआ था। जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

हरे निशान में खुले आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर

बाजार खुलने के बाद सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी के 5 कंपनियों की शेयर लाल निशान में थे। इस तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ और 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे थे।

एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा तेजी

मंगलवार सुबह 9.17 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसके बाद भारती एयरटेल 0.98 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 प्रतिशत, इंफोसिस 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.58 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.53 प्रतिशत की बढ़ते के साथ ट्रेड कर रहे थे।

फायदे में कारोबार करते नजर आए इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, सनफार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी हरे निशान में बिजनेस कर रहे थे।

रिलायंस के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट

जबकि दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सर्वाधिक 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा एक्सिस बैंक 0.29 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.17 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.16 प्रतिशत के नुकसान के साथ ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा