1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 180 और निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ खुले

शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 180 और निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 19, 2025 09:24 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 09:30 am IST

आज बीएसई सेंसेक्स 180.12 अंकों की गिरावट के साथ 75,787.27 अंकों पर खुला। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 98.05 अंकों के नुकसान के साथ 22,847.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को हरे निशान में कारोबार शुरू करने के बाद शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार समेटा था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ था बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 19th February, 2025: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 180.12 अंकों की गिरावट के साथ 75,787.27 अंकों पर खुला। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 98.05 अंकों के नुकसान के साथ 22,847.25 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को हरे निशान में कारोबार शुरू करने के बाद शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार समेटा था। कल सेंसेक्स 76.85 अंकों की बढ़त लेकर 76,073.71 अंकों पर और निफ्टी 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,963.65 अंकों पर खुला था।

सनफार्मा के शेयर में बड़ी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स की कैसी रही शुरुआत

आज भारती एयरटेल के शेयर 0.28 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.17 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.11 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.03 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.03 प्रतिशत प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.60 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.57 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.46 प्रतिशत, जोमैटो 0.96 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.89 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.87 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.68 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.65 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.55 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.50 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा