Share Market Opening 20 August, 2025: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 27.08 अंकों (0.03%) की बढ़त के साथ 81,671.47 अंकों पर खुला। जबकि, बुधवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स ने 14.85 अंकों (0.06%) की गिरावट के साथ 24,965.80 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को जबरदस्त तेजी के बाद मंगलवार को भी बाजार ने ठीक-ठाक बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 370.64 अंक (0.46 प्रतिशत) बढ़कर 81,644.39 पर और निफ्टी 103.70 अंक (0.42 प्रतिशत) चढ़कर 24,980.65 अंक पर बंद हुआ था।
भारती एयरटेल के शेयरों ने की अच्छी शुरुआत
बुधवार सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि टीसीएस और एक्सिस बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 14 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 36 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
बढ़त के साथ खुले एनटीपीसी, इंफोसिस समेत ये स्टॉक्स
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एनटीपीसी के शेयरों ने 0.75 प्रतिशत, इंफोसिस 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.50 प्रतिशत, एटरनल 0.48 प्रतिशत, सनफार्मा 0.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.07 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.01 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
एचसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट समेत इन स्टॉक्स ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को एचसीएल टेक के शेयर 0.64 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.45 प्रतिशत, टाइटन 0.40 प्रतिशत, ट्रेंट 0.39 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.36 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.34 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.31 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत, एसबीआई 0.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.15 प्रतिशत, आईटीसी 0.15 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।