1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बड़े नुकसान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 266 और निफ्टी में 113 अंकों की गिरावट

बड़े नुकसान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 266 और निफ्टी में 113 अंकों की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 20, 2025 09:25 am IST,  Updated : Feb 20, 2025 09:38 am IST

आज सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, adani ports, sunpharma, itc- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 20th February, 2025: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 266.34 अंकों की गिरावट के साथ 75,672.84 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 112.80 अंकों के नुकसान के साथ 22,821.10 अंकों पर खुला। बताते चलें कि शेयर बाजार ने बुधवार को भी लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। कल सेंसेक्स 180.12 अंकों की गिरावट के साथ 75,787.27 अंकों पर खुला था और निफ्टी 98.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,847.25 अंकों पर खुला था।

सनफार्मा के शेयर में बड़ी गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 21 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, आज एशियन पेंट्स के शेयर 0.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक, 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.11 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.07 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.06 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.04 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। लेकिन दूसरी ओर मारुति सुजुकी के शेयर 1.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.19 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.02 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.89 प्रतिशत, जोमैटो 0.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.78 प्रतिशत, सनफार्मा 0.70 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा