1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 123 और निफ्टी में 56 अंकों की गिरावट

आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 123 और निफ्टी में 56 अंकों की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 21, 2025 09:28 am IST,  Updated : Feb 21, 2025 09:38 am IST

आज सेंसेक्स की 30 में से 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले।

nse, bse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार Image Source : PTI

Share Market Opening 21st February, 2025: शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी और पांचवें दिन एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 123.35 अंकों की गिरावट के साथ 75,612.61 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 55.95 अंकों के नुकसान के साथ 22,857.20 अंकों पर खुला। बताते चलें कि शेयर बाजार ने गुरुवार को भी लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था। कल सेंसेक्स 266.34 अंकों की गिरावट के साथ 75,672.84 अंकों पर खुला था और निफ्टी 112.80 अंकों के नुकसान के साथ 22,821.10 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

किन-किन शेयरों में दिखा अप-डाउन

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में सनफार्मा के शेयर 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.39 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.35 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.22 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.13 प्रतिशत, इंफोसिस 0.09 प्रतिशत, आईटीसी 0.04 प्रतिशत, टाइटन 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.75 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.59 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.50 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.37 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.30 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.28 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर ने 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा