1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 75,000 अंकों से नीचे आया, निफ्टी में 187 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 75,000 अंकों से नीचे आया, निफ्टी में 187 अंकों की गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 24, 2025 09:28 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 09:35 am IST

शेयर बाजार में आज की गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, जबकि बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुला।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 24th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार में भयावह गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 417.61 अंकों की गिरावट के साथ 74,893.45 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 186.55 अंकों की गिरावट के साथ 22,609.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में भयानक गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 123.35 अंकों के नुकसान के साथ 75,612.61 अंकों पर खुला था और निफ्टी 55.95 अंकों की गिरावट के साथ 22,857.20 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

शेयर बाजार में आज की गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, जबकि बाकी की सभी 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 1 कंपनी का शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुला और बाकी की सभी 49 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुलने वाला इकलौता ऐसा शेयर रहा, जिसने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। जबकि जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

लाल निशान में खुले सेंसेक्स के ये सभी शेयर

इनके अलावा आज एचसीएल टेक के शेयर 1.56 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.23 प्रतिशत, एनटीपीटी 1.00 प्रतिशत, टीसीएस 0.94 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.92 प्रतिशत, इंफोसिस 0.83 प्रतिशत, टाइटन 0.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.75 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.53 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.49 प्रतिशत, आईटीसी 0.49 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.47 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.44 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, एल एंड टी 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.21 प्रतिशत, सनफार्मा 0.17 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा