1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 16 और निफ्टी ने 67 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 16 और निफ्टी ने 67 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 24, 2024 09:27 am IST,  Updated : Oct 24, 2024 09:35 am IST

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया तो 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले।

गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार- India TV Hindi
गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 24th October, 2024: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बेहद मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स 16.32 अंकों की बढ़त के साथ 80,098.30 अंकों पर खुला तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 67.30 अंकों की तेजी के साथ 24,412.70 अंकों पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया तो 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी की 5 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

सबसे ज्यादा बढ़त के साथ खुले बजाज फिनसर्व के शेयर

 

बताते चलें कि बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था और गिरावट में ही बंद भी हुआ था। आज हफ्ते के चौथे दिन सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जेएसडब्लू के शेयर 0.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.77 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.63 प्रतिशत, टाटा स्टील के शेयर 0.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.54 प्रतिशत, सनफार्मा के शेयर 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में खुले

इनके अलावा एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, आईटीसी, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के स्टॉक्स भी हरे निशान में खुले।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इंडसइंड बैंक के शेयर 0.48 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 0.44 प्रतिशत, टीसीएस के शेयर 0.42 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.20 प्रतिशत, पावरग्रिड के शेयर 0.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.09 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा