1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 25, 2025 09:30 am IST,  Updated : Feb 25, 2025 09:35 am IST

आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपना का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले Image Source : PTI

Share Market Opening 25th February, 2025: शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। हालांकि, आज बाजार ने मामूली गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 14.11 अंकों की गिरावट के साथ 74,440.30 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.9 अंकों की गिरावट के साथ 22,516.45 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार में भयानक गिरावट दर्ज की गई थी। कल सेंसेक्स 856.65 अंकों के नुकसान के साथ 74,454.41 बंद हुआ। जबकि निफ्टी 242.55 अंक गिरकर 22,553.35 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के इन शेयरों में में सबसे ज्यादा उछाल और गिरावट

आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपना का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 25 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बाकी कंपनियों के शेयर की कैसी रही ओपनिंग

इनके अलावा, आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.97 प्रतिशत, जोमैटो 0.92 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.58 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.40 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.30 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.27 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, एसबीआई 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.86 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.44 प्रतिशत, टाइटन 0.39 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.13 प्रतिशत, सनफार्मा 0.09 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा