Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 104 और निफ्टी ने 21 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 104 और निफ्टी ने 21 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

आज सुबह 09.20 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा था।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Feb 27, 2025 09:31 am IST, Updated : Feb 27, 2025 09:36 am IST
bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, ultratech cement- India TV Paisa
Photo:FREEPIK अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भारी गिरावट

Share Market Opening 27th February, 2025: बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार शुरू किया। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 104.48 अंकों की बढ़त के साथ 74,706.60 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 22,568.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 147.71 अंकों की तेजी के साथ 74,602.12 अंकों पर बंद हुआ था तो निफ्टी 5.8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,547.55 अंकों पर बंद हुआ था।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भारी गिरावट

आज सुबह 09.20 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा था। आज निफ्टी 50 की 50 में से 28 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले। खबर लिखे जाने तक आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 4.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बाकी कंपनियों के शेयरों का कैसा था हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों के बारे में बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.53 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.75 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.34 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.28 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.27 प्रतिशत, आईटीसी 0.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.79 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.64 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.50 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement