1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 अंकों के करीब, शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 अंकों के करीब, शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 29, 2025 09:14 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 09:27 am IST

एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 45.80 अंकों (0.18%) की बढ़त लेकर 25,982.00 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, adani ports, kotal mahindra bank, axi- India TV Hindi
बुधवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 29 October, 2025: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 35.52 अंकों (0.04%) की मामूली तेजी के साथ 84,663.68 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 45.80 अंकों (0.18%) की बढ़त लेकर 25,982.00 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.69 अंक (0.30 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले हफ्ते गुरुवार को सेंसेक्स 85,290.06 अंकों के अपने नए 52-वीक को टच किया था।

निफ्टी 50 की 41 कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 9 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। जबकि, इंफोसिस के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 4 अन्य कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने सबसे ज्यादा 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

किन शेयरों ने बढ़त के साथ की शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 0.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.42 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.37 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.36 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.33 प्रतिशत, ट्रेंट 0.31 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.29 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.28 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.27 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.20 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.15 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.10 प्रतिशत, टीसीएस 0.06 प्रतिशत और बीईएल के शेयर ने 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों ने 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत, एटरनल 0.18 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.08 प्रतिशत, आईटीसी 0.08 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.04 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा