Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

Written By: Sunil Chaurasia Published : Dec 02, 2024 09:23 am IST, Updated : Dec 02, 2024 09:34 am IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर और निफ्टी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर और निफ्टी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत- India TV Paisa
Photo:PTI शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत

Share Market Opening 2nd December, 2024: सोमवार को हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने काफी फ्लैट शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 58.92 अंकों की गिरावट के साथ 79,743.87 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 09.75 अंकों बढ़त के साथ 24,140.85 अंकों पर खुला। बताते चलें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर और निफ्टी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर और निफ्टी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ था।

बड़ी बढ़त के साथ खुले अडाणी पोर्ट्स के शेयर

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले तो 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। 4 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और बाकी की 15 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले तो वहीं दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

 

आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.38 प्रतिशत, सनफार्मा 1.04 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.67 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.60 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.12 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.06 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.06  प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जेएसडब्लू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया।

गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी के शेयर 0.49, इंफोसिस 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.33 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.33 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.22 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.20 प्रतिशत, टीसीएस 0.20 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.14 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.08 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.06 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement