1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 281 और निफ्टी 110 अंकों के नुकसान के साथ खुले

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 281 और निफ्टी 110 अंकों के नुकसान के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 07, 2025 09:21 am IST,  Updated : Aug 07, 2025 09:29 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की ऐलान किया। इस 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bharti airtel, maruti suzuki, hindust- India TV Hindi
गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 7 August, 2025: गुरुवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 281.01 अंकों (0.35%) की गिरावट के साथ 80,262.98 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 110.00 अंकों (0.45%) के नुकसान के साथ 24,464.20 अंकों पर खुला। बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की ऐलान किया। इस 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है।

निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज सेंसेक्स के शेयरों ने कैसी हुई शुरुआत

गुरुवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 0.32 प्रतिशत, आईटीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा स्टील के शेयरों ने 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.97 प्रतिशत, एटरनल 0.84 प्रतिशत, एसबीआई 0.82 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.20 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.11 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा