1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स ने भरी उड़ान, पिछले हफ्ते 2 लाख करोड़ से अधिक का हुआ था नुकसान

भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स ने भरी उड़ान, पिछले हफ्ते 2 लाख करोड़ से अधिक का हुआ था नुकसान

 Published : Jan 30, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 04:08 pm IST

Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,092.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ।

Share Market Sensex- India TV Hindi
भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स ने भरी उड़ान Image Source : PTI

Share Market Sensex: पिछला हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए इस साल का सबसे भयावह सप्ताह में से एक रहा। कई कंपनियों के शेयर गिरे, निवेशकों के लाखों रुपये डूब गए। आज सुबह बाजर खुलते वक्त सेंसेक्स में गिरावट जरूर देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 544.73 अंक की गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स ने तेजी से बाउंस बैक किया और 169 अंको की बढ़त के साथ 59,500 पर जा पहुंचा। निफ्टी में भी तेजी देखी गई है, वह 40 अंको की बढ़त बनाकर 18,572 तक पहुंचने में कामयाब रहा है।

Share Market Sensex
Image Source : BSEआज सेंसेक्स में दर्ज हुआ उछाल

पिछले हफ्ते 2 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,092.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,290.87 अंक या 2.12 प्रतिशत नीचे आया। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। 

Share Market Sensex
Image Source : GOOGLEपिछले पांच दिन में आई रिकॉर्ड गिरावट

इन तीन कंपनियों के निवेशकों को फायदा 

वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,003.2 करोड़ रुपये घटकर 15,81,601.11 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ। एसबीआई की बाजार हैसियत 46,318.73 करोड़ रुपये घटकर 4,82,107.53 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,836.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,509.34 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 24,899.93 करोड़ रुपये घटकर 9,01,287.61 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 23,747.55 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,31,583.22 करोड़ रुपये रह गया। 

ये भी पढ़ें: जॉब मार्केट में हाहाकार, सिर्फ मुनाफे के लिए इस मशहूर कंपनी ने कर दी 6000 लोगों की छंटनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा