1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 770 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैकिंग में बिकवाली

Share Market: बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 770 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैकिंग में बिकवाली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 01, 2022 05:10 pm IST,  Updated : Sep 01, 2022 05:10 pm IST

Share Market: बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 770 अंक टूटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैकिंग में बिकवाली Share Market: Sensex breaks 770 points due to selling pressure, selling in Reliance Industries, IT and banking

Share Market - India TV Hindi
Share Market Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 770.48 अंक याकी गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ
  • निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ
  • यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 770 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,014.5 अंक तक लुढ़क गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट  

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,165.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बाजार बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद था।

रुपया चार पैसे फिसलकर 79.56 प्रति डॉलर पर बंद

अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 79.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हाल के दिनों में रुपये में लगतार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा