1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी हरियाली! सेंसेक्स 300 और निफ्टी 80 अंक उछले; HCL Tech, L&T, बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स बने रॉकेट!

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी हरियाली! सेंसेक्स 300 और निफ्टी 80 अंक उछले; HCL Tech, L&T, बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स बने रॉकेट!

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 16, 2026 09:37 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 09:45 am IST

भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर बुल्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के दम पर दलाल स्ट्रीट हरे निशान में कारोबार कर रहा है

शेयर बाजार में...- India TV Hindi
शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेजी Image Source : CANVA

भारतीय शेयर बाजार में पिछले सत्र की ऐतिहासिक तेजी के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी बुल्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी के दम पर दलाल स्ट्रीट पर आज भी चारों तरफ हरियाली छाई हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 300.35 अंक की शानदार बढ़त के साथ 76,554.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 80.90 अंक की मजबूती लेकर 23,935.80 के स्तर पर बना हुआ है और धीरे-धीरे 24,000 के आंकड़े की तरफ बढ़ रहा है।

बैंक निफ्टी और मिडकैप निफ्टी भी आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी 15 अंकों मामूली बढ़त के साथ 57,214.25 पर और मिडकैप निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 14,462.60 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल

शेयर बाजार में आज खरीदारी का माहौल देखने को मिला। निफ्टी पर एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी के चलते बाजार को मजबूती मिली। दूसरी ओर, हिंदाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर दबाव में रहे और इनमें गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी50 हीटमैप
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीटमैप

क्या कहता है निफ्टी50 का हीटमैप?

एनएसई निफ्टी 50 के हीटमैप पर नजर डालें तो अधिकांश बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा तेजी आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक में देखी जा रही है, जो 2.03% की उछाल के साथ ₹1,142.00 पर पहुंच गया है। इसके बाद एफएमसीजी सेक्टर से हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.62% और बजाज फाइनेंस 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े स्टॉक्स भी आधे से एक फीसदी तक की मजबूती के साथ बाजार को सहारा दे रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ चुनिंदा काउंटरों में मुनाफावसूली भी हावी है। हिंडालको का शेयर -3.54% की भारी गिरावट के साथ सबसे ज्यादा लाल निशान में दिख रहा है। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंफोसिस के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा