1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जोरदार वापसी! 140 अंक उछला सेंसेक्स, Tech Mahindra और Infosys समेत IT स्टॉक्स में दिखी तेजी

शेयर बाजार में जोरदार वापसी! 140 अंक उछला सेंसेक्स, Tech Mahindra और Infosys समेत IT स्टॉक्स में दिखी तेजी

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 24, 2026 09:39 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 10:29 am IST

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को राहत की सांस ली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 23,850 के ऊपर पहुंच गया। बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला, जिसमें आईटी और बैंकिंग शेयरों ने सबसे अहम भूमिका निभाई।

शेयर बाजार में आई तेजी- India TV Hindi
शेयर बाजार में आई तेजी Image Source : ANI

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दिन आई तेज मंदी के बाद आज बाजार में जोरदार वापसी की है। बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई, जिससे दलाल स्ट्रीट पर फिर से रौनक लौट आई है। इस बार बाजार को ऊपर खींचने का मुख्य श्रेय आईटी (IT) और बैंकिंग सेक्टर्स के दिग्गज शेयरों को जाता है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 140.02 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 76,340.70 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 32.10 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,856.20 के स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। आज बाजार का रुखपूरी तरह खरीदारों के पक्ष में दिखा, जहां कुल 1414 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 849 शेयरों में गिरावट रही और 156 शेयर बिना किसी बदलाव के स्थिर खुले।

आईटी स्टॉक्स में तेजी

आईटी स्टॉक्स का हाल
Image Source : GROWWआईटी स्टॉक्स का हाल

निफ्टी 50 हीटमैप में सबसे ज्यादा चमक आईटी शेयरों में दिखाई दी। टेक महिंद्रा करीब 2.90 फीसदी की तेजी के साथ सबसे बड़े गेनर्स में शामिल रहा। इसके अलावा इंफोसिस (+1.70%), टीसीएस (+1.04%) और एचसीएल टेक (+0.04) जैसे बड़े आईटी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद आईटी शेयरों में वैल्यू बाइंग लौटने से इस सेक्टर को मजबूती मिली है।

सेंसेक्स हीटमैप

सेंसेक्स हीटमैप
Image Source : BSE OFFICIAL WEBSITEसेंसेक्स हीटमैप

सेंसेक्स हीटमैप से साफ पता चलता है कि आज बाजार के टॉप काउंटर्स पर हरे रंग का दबदबा है, जो चौतरफा रिकवरी का संकेत है। आईटी के अलावा, बैंकिंग सेक्टर ने भी सबसे शानदार प्रदर्शन किया। आईसीआईसीआई बैंक में +1.73% का बड़ा उछाल देखा गया। वहीं, कोटक बैंक भी 0.83% की तेजी के साथ ₹404.80 के स्तर पर पहुंच गया। इनके अलावा ट्रेंट, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में भी अच्छा सुधार देखा गया।

इन शेयरों पर दिखा आज बिकवाली का दबाव

तेजी के इस माहौल में भी कुछ सेक्टर्स में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। मारुति 1.07% और भारती एयरटेल 1.04% की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहे। इसके अलावा एचसीएल टेक (-0.60%), टाइटन (-0.45%), एनटीपीसी (-0.40%), और टाटा स्टील (-0.39%) के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Kunal Shah: 15 साल की उम्र में करते थे डिलीवरी बॉय की नौकरी, अब बने WhatsApp के ग्लोबल हेड; जानिए कुणाल शाह की सफलता की कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा