1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today: शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 65 और निफ्टी 62 अंक उछला

Share Market Today: शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 65 और निफ्टी 62 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 11, 2026 09:16 am IST,  Updated : Feb 11, 2026 09:26 am IST

बुधवार को एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 62.30 अंकों (0.24%) की बढ़त के साथ 25,997.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, titan, tata steel, eternal, ultratech cement, maruti suzuki, powe- India TV Hindi
लगातार चौथे दिन हरे निशान में खुला बाजार Image Source : PTI

Share Market Today, 11 February, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 65.23 अंकों (0.08 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,339.15 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 62.30 अंकों (0.24%) की बढ़त के साथ 25,997.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शुक्रवार से बढ़त का सिलसिला शुरू हुआ था। हालांकि, इस हफ्ते के शुरुआती दो सत्रों में बाजार ने साधारण बढ़त के साथ ही कारोबार किया है।

निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनी के शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.26 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

बुधवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में आज एटरनल के शेयर 0.86 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.54 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.52 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.33 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.33 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.26 प्रतिशत, इंफोसिस 0.24 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.19 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.08 प्रतिशत, इंडिगो 0.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.06 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, सनफार्मा 0.04 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.26 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.24 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.23 प्रतिशत, ट्रेंट 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.08 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा