1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में आज फिर दिखी तेजी, एक ही दिन में निवेशक हो गए मालामाल

शेयर बाजार में आज फिर दिखी तेजी, एक ही दिन में निवेशक हो गए मालामाल

 Published : May 10, 2023 03:41 pm IST,  Updated : May 10, 2023 03:44 pm IST

Share Market Today: आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। स्टॉक मार्केट में आज इस उछाल का निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है।

Share Market Today - India TV Hindi
Share Market Today Image Source : FILE

Share Market Today: आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 147 अंकों की तेजी के साथ 61,908 पर तथा निफ्टी 47 अंक मजबूत हो कर  19,243 पर कारोबार बंद किया है। शेयर बाजार में आज इस उछाल का निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। 

Sensex 30 share updates
Image Source : FILEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

सुबह से ही बाजार में दिख रही तेजी

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 191.15 अंक चढ़कर 61,952.48 अंक पर कारोबार किया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 49.65 अंक की तेजी के साथ 18,315.60 पर पहुंच गया है। सेंसक्स में शामिल इंडसइंड बैंक, टाट मोटर्स, महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं एनटीपीसी, टाइटइन, एयरटेल और एसबीआई में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली।  आपको बता दें कि बीएसई सेंसेक्स कल उतार-चढ़ाव के बाद 2.92 अंक की मामूली गिरावट के साथ 61,761.33 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 62,027.51 अंक तक गया और नीचे में 61,654.94 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.55 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 18,265.95 अंक पर बंद हुआ था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा