1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने उछाल के साथ बंद किया कारोबार

हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने उछाल के साथ बंद किया कारोबार

 Published : Aug 07, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Aug 07, 2023 03:57 pm IST

Share Market Update: आज शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी ने उछाल के साथ कारोबार बंद किया है।

Sensex and Nifty- India TV Hindi
Sensex and Nifty Image Source : FILE

Sensex and Nifty News: शेयर बाजार में आज निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सुबह से ही ग्रीन में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 232 अंक मजबूत होकर 65,953 पर तथा निफ्टी 80 अंक चढ़कर 19,597 पर पहुंच गया है।

Sensex 30 share updates
Image Source : BSESensex

सुबह की बात करें तो हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। तब बीएसई सेंसेक्स 123.95 अंक उछलकर 65,845.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50.50 अंक की तेजी के साथ 19,567.50 अंक पर पहुंच गया। आज के कारोबार में पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों मेंमहिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरावट के साथ 86.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 556.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा