1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 275 अंक और निफ्टी 89 अंक चढ़ हुआ बंद

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 275 अंक और निफ्टी 89 अंक चढ़ हुआ बंद

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 21, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 04:20 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, रिलायंस, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और भारतीय एयरटेल टॉप गेनर्स थे।

शेयर मार्केट - India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। बाजार के मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 275.62 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,930 अंक और निफ्टी 89.40 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,783.40 अंक पर बंद हुआ है। 

बाजार में तेजी की वजह वैश्विक कारणों को माना जा रहा है, जिसके चलते लगातार खरीदारी हो रही है। आज लार्जकैप और मिडकैप शेयर में सबसे अधिक खरीदारी हुई। स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई। ऑटो, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, रियल्टी और सरकारी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई। आईटी, सरकारी बैंक और एफएमसीजी शेयरों में दबाव देखा गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, रिलायंस, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारतीय एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, नेस्ले और विप्रो के शेयर बढ़कर बंद हुए। एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एसबीआई, टीसीएस, कोटक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एचयूएल के शेयर गिरावट में बंद हुए।

वैश्विक बाजारों की चाल 

एशिया के बाजारों का आज मिला जुला हाल रहा। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में गिरावट थी। वहीं, बैंकॉक, सियोल और ताइपे के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.13 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड 0.22 प्रतिशत की मंदी के साथ 77.66 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

बाजार की ओपनिंग

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज सुबह मार्केट खुलने (9 बजकर 15 मिनट) पर 256 अंक उछलकर 65911.06 के लेवल पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी करीब 75 अंक उछलकर 19768.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा