1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: भारतीय शेयर बाजार हुए धड़ाम, इन शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार हुए धड़ाम, इन शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 03, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 04:11 pm IST

Stock Market Close: भारतीय स्टॉक मार्केट में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 21,500 के पास बंद हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में बिकावाली का देखने को मिली। इस वजह से बीएसई सेंसेक्स 535.88 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 71,356.60 अंक और निफ्टी 148.45 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 21,517.35 अंक पर बंद हुआ। आज के सत्र में गिरावट लार्ज कैप शेयरों तक ही सीमित थी। स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट और मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है।

सेक्टर के हिसाब से बात करें तो ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, मेटल और कमोडिटी इंडेक्स पर गिरावट का सबसे ज्यादा असर देखा गया। फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में आज के सत्र में भी तेजी देखी गई है। गिरावट के बाद भी आज एनएसई पर गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा चढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी।

ये स्टॉक्स थे टॉप लूजर 

सेंसेक्स पैक में जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, नेस्ले, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट. बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट. बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एचयूएल और टाइटन कंपनी के शेयर गिरकर बंद हुए है। इंडसइंड बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडडी और एमएंडएम के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार लाल निशान में बने हुए हैं और शंघाई के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो के बाजार बंद है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है और डब्लूटीआई क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में भारतीय बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। फेड के ब्याज दर घटाने या फिर महंगाई के कम होने पर बाजार प्रतिक्रिया भी दे सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा