1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: उठापटक के बीच हल्की तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 21,550 पर

Stock Market Close: उठापटक के बीच हल्की तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 21,550 पर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 09, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 04:09 pm IST

Stock Market Close: भारतीय स्टॉक मार्केट में आज के सत्र में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि, बाजार तेजी तेजी के साथ बंद हुआ है।

Sensex- India TV Hindi
Sensex Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र उठापटक भरा रहा। हालांकि, बाजार के मुख्य सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 30 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71,386 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,035 अंक के उच्चतम स्तर छुआ, लेकिन वह 72,000 के पार टिक न सका। 

एनएसई निफ्टी 31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,544 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार निफ्टी ने 21,724 के उच्चतम स्तर को छुआ। आज के कारोबारी सत्र में एनएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों के मुकाबले अधिक रही। कारोबारी सत्र में लार्ज कैप की अपेक्षा मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। 

गेनर्स और लूजर्स 

एलएंडटी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, एमएंडएम, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचयूएल शेयरों में तेजी देखी गई है। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और नेस्ले गिरकर बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों का हाल मिलाजुला रहा। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइपे, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अमेरिका के बाजार सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे।  कल की गिरावट के बाद कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.56 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.16 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा