1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. निवेशकों की कमाई कराकर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, अडानी ग्रीन के शेयर में आया बड़ा उछाल

निवेशकों की कमाई कराकर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, अडानी ग्रीन के शेयर में आया बड़ा उछाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 26, 2023 04:04 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 04:04 pm IST

भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड में फाइनेंशियल मार्केट मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहे।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.32 फीसदी या 229 अंक की बढ़त लेकर 71,336.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, कोटक बैंक, विप्रो और एशियन पेंट में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टीसीएस, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक में दर्ज हुई। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.43 फीसदी या 91 अंक की बढ़त लेकर 21,441 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे।

अडानी ग्रीन में आई बड़ी उछाल

ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड में फाइनेंशियल मार्केट मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहे। उद्योगपति गौतम अडानी और उनकी फैमिली अडानी ग्रीन एनर्जी में 9,350 करोड़ रुपये डालने की तैयारी कर रही है। साल 2030 तक 45 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी के टार्गेट तक पहुंचने के लिए यह निवेश किया जा रहा है। इस खबर के बाद आज अडानी ग्रीन के शेयर में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर मंगलवार को यह शेयर 5.54 फीसदी या 84.95 रुपये की बढ़त के साथ 1618.90 रुपये पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शेयर मार्केट
Image Source : FILEशेयर मार्केट

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.25 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.14 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.03 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.98 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.41 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.58 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा