1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, पेटीएम में लगा 10% का लोअर सर्किट

सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, पेटीएम में लगा 10% का लोअर सर्किट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 14, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 03:53 pm IST

Paytm का शेयर 10 फीसदी के लोअर सर्किट या 38 रुपये की गिरावट के साथ 342.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों में उछाल के चलते बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.37 फीसदी या 267 अंक की बढ़त लेकर 71,822 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.45 फीसदी या 96 अंक की बढ़त लेकर 21,840 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। सरकारी बैंकों के शेयरों में बुधवार को अच्छी-खासी तेजी देखी गई। वहीं, पेटीएम का शेयर 10 फीसदी के लोअर सर्किट या 38 रुपये की गिरावट के साथ 342.35 रुपये पर बंद हुआ।

BPCL में बंपर तेजी

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से बुधवार को सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 7.30 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, एसबीआई में 4.14 फीसदी, ओएनजीसी में 3.72 फीसदी, कोल इंडिया में 3.33 फीसदी और टाटा स्टील में 2.61 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। वहीं, टेक महिंद्रा, सिप्ला, डा रेड्डी, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.24 फीसदी दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 1.25 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.51 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.77 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.51 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.76 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.46 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी में 1.12 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.90 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा