1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 22,950 के पार बंद, HDFC Bank में उछाल

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 22,950 के पार बंद, HDFC Bank में उछाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 24, 2024 03:39 pm IST,  Updated : May 24, 2024 06:41 pm IST

आपको बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 7.65 अंक की मामूली गिरावट के साथ 75,410.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 10.55 अंक टूटकर 22,957.10 अंक पर बंद हुआ। आज बाजार में गिरावट रही लेकिन HDFC Bank के शेयर में उछाल दर्ज किया गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.60% उछलकर 1516.50 रुपये पर बंद हुआ। 
 
आपको बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा था। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। 
 

इप कंपनियों के शेयरों में रही तेजी 

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,670.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

 चुनावों के नतीजे चार जून को आएंगे

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी धीरज रेली ने कहा, "चुनावी नतीजे आने से पहले निवेशकों के अपना रुख साफ करने से भी निफ्टी को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली।" चुनावों के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईटीसी में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त रही। इस बीच सेंसेक्स की सूची में विप्रो की जगह 24 जून से अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड को शामिल करने की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा