1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Closing: नए साल पर सपाट बंद हुए भारतीय बाजार, इस सेक्टर पर दिखा दबाव

Stock Market Closing: नए साल पर सपाट बंद हुए भारतीय बाजार, इस सेक्टर पर दिखा दबाव

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 01, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 04:05 pm IST

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार आज के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुए हैं। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में हल्की खरीदारी देखी गई है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा गया। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी 10 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,741.90 अंक और सेंसेक्स 31.68 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला है। निफ्टी बैंक 57.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,234 अंक पर बंद हुआ है। 

आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा, हेल्थकेयर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, ऑटो, फिन सर्विस और निजी बैंक के स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में लार्जकैप की अपेक्षा खरीदारी देखी गई। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में नेस्ले, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, इन्फोसिस, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और टाइटन बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं, जेएसडब्लू, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एलएंडटी, एमएंडएम और भारती एयरटेल गिरकर बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल

आज एशिया के ज्यादातर बाजार न्यू ईयर की छुट्टी के कारण बंद थे। वहीं, यूरोप के भी ज्यादातर बाजारों में आज कारोबार नहीं हो रहा है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति डॉलर के आसपास बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा