1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में देखी जा रही गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, ये शेयर गिरे

Stock Market : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में देखी जा रही गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, ये शेयर गिरे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 10, 2025 10:31 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 10:31 am IST

निफ्टी मीडिया में 2.82 फीसदी की गिरावट दिखी। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.74 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.91 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.99 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.85 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 77,682.59 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.52 फीसदी या 406 अंक की गिरावट के साथ 77,211 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.48 फीसदी 113 अंक की गिरावट के साथ 23,413 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर, 42 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 3.92 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.41 फीसदी, विप्रो में 1.59 फीसदी, इन्फोसिस में 1.37 फीसदी और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.80 फीसदी दिखी। वहीं, श्रीराम फाइनेंस में 4.09 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.12 फीसदी, बीईएल में 2.68 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2.51 फीसदी और एनटीपीसी में 2.51 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में एक को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। निफ्टी मीडिया में 2.82 फीसदी की गिरावट दिखी। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.74 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.91 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.99 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.85 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.19 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.69 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.93 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.26 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.14 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.72 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.26 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा