1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार लागातार चौथे दिन औंधे मुंह गिरा, सेंसेक्स 667 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़

शेयर बाजार लागातार चौथे दिन औंधे मुंह गिरा, सेंसेक्स 667 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे इतने लाख करोड़

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 29, 2024 03:39 pm IST,  Updated : May 29, 2024 03:39 pm IST

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले शेयर बाजार में बिकवाली हावी है। बुधवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक टूटकर 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 183.45 अंक टूटकर 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से पावर ग्रिड, नेस्ले, सन फार्मा, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी रही। 

निवेशकों के चार दिन में 5 लाख करोड़ डूबे 

शेयर बाजार में लगातार गिरावट रहने से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि बीते चार दिनों में निवेशकों को 5 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है। दरअसल, 23 मई को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 4,20,22,635.90 करोड़ था जो 29 मई को घटकर 4,15,09,990.13 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों को करीब 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। 

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा