1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार को लगे पंख, सेंसेक्स ने लगाई 1031 अंकों की लंबी छलांग, निवेशकों ने आज कमाए 4 लाख करोड़

शेयर बाजार को लगे पंख, सेंसेक्स ने लगाई 1031 अंकों की लंबी छलांग, निवेशकों ने आज कमाए 4 लाख करोड़

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 31, 2023 03:37 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 04:34 pm IST

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयर हरे निशान और 4लाल निशान में रहें। सबसे बड़ी तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में देखने को मिली। रिलायंस के शेयर 4.19 फीसदी चढ़कर 2229 रुपये पर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स झूमा- India TV Hindi
सेंसेक्स झूमा Image Source : FILE

शेयर बाजार के लिए चालू वित्त वर्ष का अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार खुशखबरी वाला रहा। लंबे समय बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी लौटी। सभी सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी लौटने से बीएसई सेंसेक्स 1031.43 अंक उछलकर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 264.70 अंकों की मजबूती के साथ 17,345.40 अंक पर बंद हुआ। आपको बता दें कि पिछले कई महीने से शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। ऐसे में यह तेजी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाएगा।

आज के कारोबार में शेयर बाजार में बंपर तेजी लौटने से निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। निवेशकों की संपत्ति एक दिन में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। दरअसल, जब शुक्रवार को शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.54 लाख करोड़ रुपये था जो शुक्रवार को बाजार बंद होने पर बढ़कर 2.58 लाख करोड़ से अधिक हो गया। इस तरह एक झटके में निवेशकों की संपत्ति एक दिन में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयर हरे निशान और 4लाल निशान में रहें। सबसे बड़ी तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में देखने को मिली। रिलायंस के शेयर 4.19 फीसदी चढ़कर 2229 रुपये पर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में निफ्टी 50 की चाल 

आज के कारोबार में निफ्टी 50 की चाल
Image Source : NSEआज के कारोबार में निफ्टी 50 की चाल

बीएसई सेंसेक्स में शुरुआत से रही मजबूती 

बीएसई सेंसेक्स में शुरुआत से रही मजबूती
Image Source : BSEबीएसई सेंसेक्स में शुरुआत से रही मजबूती

सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज में

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक चार प्रतिशत की बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा नेस्ले, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टाइटन में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए।

बैंक और आईटी क्षेत्रों में तेजी देखी गई

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''वित्त वर्ष के अंत में मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बैंक और आईटी क्षेत्रों में तेजी देखी गई। इससे बाजार में बढ़त हुई। भारतीय शेयरों के मूल्यांकन में कमी के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।'' भारतीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को रामनवमी के मौके पर बंद थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत गिरकर 79.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।\

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा