1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की आज हुई सपाट शुरुआत, जानिए किन शेयरों में दिख रही सबसे अधिक खरीदारी

शेयर बाजार की आज हुई सपाट शुरुआत, जानिए किन शेयरों में दिख रही सबसे अधिक खरीदारी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 24, 2024 09:32 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 09:32 am IST

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज, बीईएल, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस के शेयर में देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सपाट ट्रेड करता दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 167 अंक की बढ़त लेकर 78,707.37 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 46 अंक की तेजी के साथ 78,570 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 2.60 अंक की तेजी के साथ 23,756 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 34 शेयर लाल निशान पर दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज, बीईएल, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस के शेयर में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और सिप्ला के शेयर में देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी बैंक में 0.13 फीसदी गिरावट, निफ्टी ऑटो में 0.28 फीसदी तेजी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.08 फीसदी गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी में 0.26 फीसदी तेजी, निफ्टी आईटी में 0.35 फीसदी तेजी, निफ्टी मीडिया में 0.05 फीसदी तेजी, निफ्टी मेटल में 0.58 फीसदी गिरावट, निफ्टी फार्मा में 0.11 फीसदी गिरावट, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.05 फीसदी तेजी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 फीसदी गिरावट, निफ्टी रियल्टी में 0.05 फीसदी गिरावट, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.02 फीसदी तेजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.19 फीसदी गिरावट, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 फीसदी तेजी, निप्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.34 फीसदी गिरावट, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.42 फीसदी गिरावट और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.07 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा