1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में बड़ी गिरावट

Stock Market Highlights: मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में बड़ी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 22, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 03:49 pm IST

आज एक समय सेंसेक्स 77,325.56 अंकों तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी भी 24,168.05 अंकों तक पहुंच गया था।

sensex, nifty 50, tech mahindra, asian paints, share market news- India TV Hindi
मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 22 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज साधारण बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में, आज बीएसई सेंसेक्स 291.17 अंकों (0.38%) की बढ़त के साथ 77,094.07 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 89.80 अंकों (0.37 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 24,102.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 77,325.56 अंकों तक पहुंच गया था, जबकि निफ्टी भी 24,168.05 अंकों तक पहुंच गया था। लेकिन, दोनों ही प्रमुख इंडेक्स आज इस लेवल को मेनटेन नहीं कर पाए और शुरुआती बढ़त गंवा दी।

एशियन पेंट्स के शेयर में बड़ी गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 27 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सन फार्मा, रिलायंस समेत इन शेयरों में दिखी तेजी

आज हरे निशान में बंद होने वाले सेंसेक्स के बाकी शेयरों में सन फार्मा 1.87 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.31 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.29 प्रतिशत, बीईएल 1.01 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.89 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.79 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.60 प्रतिशत, एसबीआई 0.57 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.36 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.12 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत, टीसीएस 0.04 प्रतिशत और टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत के नाम शामिल हैं।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को टाइटन के शेयरों ने 1.11 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.87 प्रतिशत, ट्रेंट 0.78 प्रतिशत, आईटीसी 0.75 प्रतिशत, एटरनल 0.53 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.49 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.35 प्रतिशत, एलएंडटी 0.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.16 प्रतिशत, इंडिगो 0.08 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

ये भी पढ़ें-

बंगाल में बेरोजगारों को हर महीने मिलेगी ₹3000 तक की मदद, रिटायर्ड पत्रकारों के लिए ₹5000 की पेंशन की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा