1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में बंपर तेजी

Stock Market Highlights: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में बंपर तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 28, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 04:34 pm IST

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bel, eternal, bajaj finance, powergri- India TV Hindi
बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 28 January 2026: घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 487.20 अंकों (0.60 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,344.68 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 167.35 अंकों (0.66 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,342.75 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने कल भी ठीक-ठीक बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 319.78 अंकों (0.39 प्रतिशत) की तेजी के साथ 81,857.48 अंकों पर और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 126.75 अंकों (0.51 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 25,175.40 अंकों पर बंद हुआ था।

बीईएल के शेयर में बंपर तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 32 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल का शेयर सबसे ज्यादा 8.90 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एटरनल, बजाज फाइनेंस समेत इन स्टॉक्स ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 5.09 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.20 प्रतिशत, पावरग्रिड 2.10 प्रतिशत, ट्रेंट 1.91 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.60 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.44 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.33 प्रतिशत, टीसीएस 1.31 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.16 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.99 प्रतिशत, एसबीआई 0.94 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.90 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.88 प्रतिशत, आईटीसी 0.77 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.63 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.61 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.46 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

मारुति, सन फार्मा सहित इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी तरफ, आज मारुति सुजुकी के शेयर 2.39 प्रतिशत, सन फार्मा 1.78 प्रतिशत, इंफोसिस 1.01 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.85 प्रतिशत, टाइटन 0.67 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 0.44 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा