Stock Market Highlights 6 April 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज खराब शुरुआत के बावजूद बड़ी रिकवरी के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंकों (1.07 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,106.85 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 255.15 अंक (1.12 प्रतिशत) चढ़कर 22,968.25 अंकों पर बंद हुआ। आज बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, दोपहर में 12.30 बजे के बाद बाजार हरे निशान में आया और देखते ही देखते बड़ी बढ़त बना ली। सोमवार को लगभग सभी इंडेक्स अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए।
टाटा ग्रुप के स्टॉक में ताबड़तोड़ तेजी
हफ्ते के पहले दिन, आज सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनी के स्टॉक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 7 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.41 प्रतिशत और सन फार्मा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज सेंसेक्स के किन स्टॉक्स का कैसा रहा प्रदर्शन
सोमवार को सेंसेक्स में शामिल स्टॉक्स में एक्सिस बैंक के शेयर 3.94 प्रतिशत, टाइटन 3.58 प्रतिशत, एलएंडटी 3.19 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.87 प्रतिशत, इंडिगो 2.75 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.68 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.14 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.83 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.71 प्रतिशत, बीईएल 1.35 प्रतिशत, एसबीआई 1.29 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.06 प्रतिशत, टीसीएस 0.89 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.85 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.76 प्रतिशत, आईटीसी 0.67 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.44 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एटरनल 0.24 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.08 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।