1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market निवेशक हो जाएं सावधान! अगले हफ्ते चीन-अमेरिका समेत ये घरेलू आंकड़ें बाजार को करेंगे अस्थिर

Stock Market निवेशक हो जाएं सावधान! अगले हफ्ते चीन-अमेरिका समेत ये घरेलू आंकड़ें बाजार को करेंगे अस्थिर

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jan 08, 2023 11:20 am IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:20 am IST

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि घरेलू कारकों के अलावा वैश्विक बाजार के रुख पर सभी की निगाह रहेगी।

Stock market Next week, Snesex today - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

Stock Market निवेशक को सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजारों की चाल इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर महंगाई के आंकड़े, औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों से तय होगी। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार को प्रभावित करेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े आने हैं। 12 जनवरी को आईआईपी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई के आंकड़े आएंगे। उसी दिन चीन और अमेरिका भी अपने मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करेंगे। इससे बाजार में उठा-पटक देखने को मिल सकती है। 

ये आंकड़े भी बाजार को करेंगे प्रभावित 

उन्होंने कहा कि वैश्विक रुझान, रुपये का उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मीणा ने कहा कि तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत आईटी कंपनियों के साथ होगी। सप्ताह के दौरान टीसीएस, इन्फोसिस और एचसीएल टेक अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 या 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.85 अंक या 1.6 प्रतिशत टूटा। 

नए साल में शुरुआत सतर्क रुख के साथ

जूलियर बेयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक मिलिंद एम ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों की नए साल में शुरुआत सतर्क रुख के साथ हुई। बाजारों में वहीं रुख दिखा, जो पिछले साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में था। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा पर असर पड़ा है। इस ब्योरे से 2023 में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी का संकेत मिला है। नायर ने कहा कि इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की कंपनियां टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। वहीं 12 जनवरी को आईआईपी और सीपीआई के आंकड़े आएंगे। 

कंपनियों के रिजल्ट पर निवेशकों की नजर 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि.के उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि घरेलू कारकों के अलावा वैश्विक बाजार के रुख पर सभी की निगाह रहेगी। सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिदृश्य प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह अमेरिका और चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। ‘‘घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही के नतीजों के सीजन की शुरुआत आईटी कंपनियों के साथ होगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा