1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Live: शेयर बाजार फिर लाल निशान पर, Sensex 153 अंक गिरकर खुला, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

Stock Market Live: शेयर बाजार फिर लाल निशान पर, Sensex 153 अंक गिरकर खुला, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 15, 2022 10:27 am IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:28 am IST

भारतीय बाजार में गिरावट की एक कड़ी दूसरे एशियाई बाजारों से भी जुड़ी है। एशिया के सियोल और टोक्यो में बाजार मंदी के साथ कारोबार कर रहे थे

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • शेयर बाजार में बीते 3 दिनों से जारी गिरावट आज बुधवार को चौथे दिन भी जारी
  • सेंसक्स आज के शुरुआती व्यापार में 153 अंक गिरकर 52,540.32 पर खुला
  • भारतीय बाजार में गिरावट की एक कड़ी दूसरे एशियाई बाजारों से भी जुड़ी है

शेयर बाजार में बीते 3 दिनों से जारी गिरावट आज बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही। आज सुबह से ही शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बैकफुट पर हैं। सेंसक्स आज के शुरुआती व्यापार में 153 अंक गिरकर 52,540.32 पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 39.55 अंक की गिरावट आई है।

सेंसक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और नेस्ले प्रमुख थे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस ने निवेशकों को मुनाफा दिया है। 

एशियाई बाजारों में भी मंदी 

भारतीय बाजार में गिरावट की एक कड़ी दूसरे एशियाई बाजारों से भी जुड़ी है। एशिया के सियोल और टोक्यो में बाजार मंदी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार कारोबारी दिन में काफी समय तक हरे निशान पर रहे। वहीं अमेरिकी बाजार में फेड के नतीजों से पहले सामान्य कारोबार होता दिखा। 

तीन दिन से गिर रहे हैं बाजार 

पिछले सत्र में, 30-शेयर बीएसई बेंचमार्क 153.13 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 52,693.57 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी ने 42.30 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जो 15,732.10 पर बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा