1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market LIVE: शेयर बाजारों में गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market LIVE: शेयर बाजारों में गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 01, 2022 10:22 am IST,  Updated : Jun 01, 2022 10:32 am IST

आज के शुरुआती कारोबार में 11 सेक्टोरल इंडेक्स में मामूली बढ़त रही। इसमें बैंक, रियल्टी, मीडिया, FMCG, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, IT, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त हैं

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 21.86 पॉइंट की बढ़त के साथ 55,588.27 पर खुला
  • निफ्टी में 9.85 पॉइंट की तेजी देखील गई और यह 16,594.40 पर खुला
  • रुपया 31 मई के 77.64 प्रति अमेरिकी डॉलर मुकाबले 77.58 प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही गंवा दी। एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 225.05 अंक चढ़कर 55,791.49 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 64.65 अंक की बढ़त के साथ 16,649.20 अंक पर पहुंच गया। 

हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों ही सूचकांकों ने अपनी यह शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.36 अंक के नुकसान के साथ 55,502.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी सिर्फ 2.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,586.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त दर्ज की गई। वहीं डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के सूचकांकों में गिरावट देखी जा रही है जबकि टोक्यो का सूचकांक बढ़त दर्शा रहा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही थी। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1003.56 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

11 सेक्टर में बढ़त

आज के शुरुआती कारोबार में 11 सेक्टोरल इंडेक्स में मामूली बढ़त रही। इसमें बैंक, रियल्टी, मीडिया, FMCG, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, IT, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त हैं 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा